शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) बेच सकती है इंडियन ऑयल में हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार सरकारी कंपनी ओएनजीसी (ONGC), इंडियन ऑयल (Indian Oil) में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच सकती है।

दरअसल ओएनजीसी 34,000 करोड़ रुपये से अधिक के सौदे में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का अधिग्रहण करने के लिए धन जुटाने हेतू एलआईसी जैसे संस्थागत खरीदारों को हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। ओएनजीसी के पास इंडियन ऑयल की 13.77% हिस्सेदारी है, जिसका बाजार मूल्य इस समय 27,800 करोड़ रुपये है।
इस बीच ओएनजीसी के शेयर ने सपाट शुरुआत की है। बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 170.95 रुपये के मुकाबले 171.00 रुपये पर खुला। करीब 10.50 बजे यह 0.65 रुपये या 0.47% की बढ़त के साथ 171.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख