शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) करेगी स्मार्ट मीटरों की आपूर्ति

प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) स्मार्ट मीटरों की आपूर्ति करेगी।

कंपनी केंद्र सरकार को इसके एनर्जी एफिशिएंसी कार्यक्रम के लिए 50 लाख ऐसे मीटर देगी। इस ठेके के लिए टेंडर का प्रबंधन सरकारी कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज ने किया। लार्सन ऐंड टुब्रो ने 2,722 रुपये प्रति मीटर की बोली लगायी, जो कि बाजार मूल्य से 40% कम है।
सकारात्मक खबर और मजबूत शुरुआत के बावजूद लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयर में गिरावट का रुख है। बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,140.90 रुपये के मुकाबले 1,152.00 रुपये पर खुला और 1,140.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब सवा 11 बजे यह 3.60 रुपये या 0.32% की बढ़त के साथ 1,144.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख