शेयर मंथन में खोजें

सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) को न्यूजीलैंड में मिला पेटेंट

सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) को न्यूजीलैंड में 1 उत्पाद पेटेंट प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह पेटेंट न्यूरोडीजनरेटिव बीमारियों से संबंधित परेशानियों के इलाझ के लिए नयी केमिकल इन्टिटीज (एनसीई) के लिए मिला। यह पेटेंट 2034 तक वैध रहेगा। इसके बाद कंपनी के शेयर में 5% से अधिक की बढ़त हुई है। बीएसई में सुवेन लाइफ का शेयर 181.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 181.85 रुपये पर खुला और 198.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 11.35 बजे यह 9.50 रुपये या 5.25% की बढ़त के साथ 190.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख