शेयर मंथन में खोजें

जुआरी एग्रो (Zuari Agro) के शेयर में 5.50% से अधिक उछाल

कृषि समाधान प्रदाता जुआरी एग्रो (Zuari Agro) के शेयर में आज 5.50% से अधिक की बढ़त हुई है।

कंपनी के शेयर में तेजी इक्विटी शेयरों और/या इक्विटी शेयरों में परिवर्तनीय अन्य किसी प्रतिभूति को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी करके वित्त जुटाने की योजना का ऐलान करने के बाद आयी है। उधर बीएसई में जुआरी एग्रो का शेयर 534.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की कमजोरी के साथ 529.00 पर खुला और सत्र के दौरान 575.00 रुपये तक चढ़ा। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 30.85 रुपये या 5.78% की मजबूती के साथ 565.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख