शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : रिलायंस इंडस्ट्रीज, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीवीआर और रेमंड

खबरों के कारण जिन शेयरों पर आज नजर रहेगी उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीवीआर और रेमंड शामिल हैं।

रेमंड - कंपनी 2020 तक अपने एफएमसीजी कारोबार को दोगुना कर 1,000 करोड़ रुपये तक पहुँचायेगी।
इंटरग्लोब एविएशन - कंपनी को 17 नवंबर को पहला एटीआर हवाई जहाज मिलेगा।
पीवीआर - आईपिक में हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।
एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ - कंपनी का शेयर आज सूचीबद्ध होगा।
टाटा पावर - कंपनी ने डिबेंचर जारी कर 1500 करोड रुपये का धन जुटाने का प्रस्ताव मान्य किया।
बैंक ऑफ बड़ौदा - 21 नवंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा के बोर्ड की बैठक में क्यूआईपी या राइट्स इश्यू के जरिए 6,000 तकोड़ रुपये की पूँजी जुटाने पर विचार होगा।
यूनाइटेड स्पिरिट्स - कंपनी यूनाइटेड ब्रेवरीज से 1800 करोड़ रुपये की वसूली के लिए मध्यस्थता में है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - उच्च लागत वाले ऋण पर निर्भरता में कटौती करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.8 अरब डॉलर जुटायेगी। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख