शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) ने किया एयर फ्रांस-केएलएम से समझौता

जेट एयरवेज (Jet Airways) ने भारत-यूरोप रूट पर एयर फ्रांस-केएलएम (Air France - KLM) से समझौता कर लिया है।

कंपनी ने यह करार अपने लंबी दूरी वाले सफर को मजबूती प्रदान करने के लिए किया। यह साझा उद्यम करार है, जिसमें विमानन कंपनियाँ भारत-एम्सटर्डम और भारत-पेरिस रूट पर यात्री आवागमन आमदनी साझा करेंगी। हालाँकि सामान (cargo) संबंधित आय का बँटवारा नहीं होगा। इस करार से जेट एयरवेज को अपने बोइंग 777 विमान को उतारने और लाभकारिता बेहतर करने में मदद मिलेगी। इस खबर से कंपनी के शेयर में मजबूती भी आयी है। बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 656.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 665.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे यह 15.70 रुपये या 2.39% की मजबूती के साथ 672.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख