शेयर मंथन में खोजें

5.50% से अधिक चढ़ा बॉश (Bosch) का शेयर

आज बॉश (Bosch) के शेयर में 5.50% से अधिक की मजबूती आयी है।

हालाँकि ऑटो सहायक, औद्योगिक प्रौद्योगिकी, उपभोक्ता सामान और ऊर्जा तथा निर्माण प्रौद्योगिकी के व्यापार में कार्यरत बॉश के शेयर में पिछले करीब 1 महीने में 7% गिरावट आयी है, जबकि ऑटो इंडेक्स इसके विपरीत 1% ऊपर चढ़ा है।
बीएसई में बॉश का शेयर 18,965.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 19,008.05 रुपये पर खुला और 20,250.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार बंदी के समय बॉश के शेयरों में 1,089.60 रुपये या 5.75% की मजबूती के साथ 20,055.00 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख