शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अरबिंदो फार्मा, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल, ल्युपिन और इन्फोसिस

खबरों के कारण जिन शेयरों पर आज नजर रहेगी उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अरबिंदो फार्मा, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल, ल्युपिन और इन्फोसिस शामिल हैं।

मुक्ता आर्ट्स - कंपनी को 4.9 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 9.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
टीबीजेड - कंपनी के तिमाही मुनाफे में 90% और राजस्व में 27% की गिरावट दर्ज की गयी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - बैंक ने 1 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पर ब्याज दरों में 100 आधार अंकों की वृद्धि कर दी।
इन्फोसिस - इन्फोसिस आज से शेयरों की वापस खरीद शुरू करेगी।
अरबिंदो फार्मा - दवा कंपनी को टैडलफिल गोलियों के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल - कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा को 2.5 करोड़ शेयर जारी करेगी।
ओनिडा साका - गैर-प्रमोटरों को वारंट आवंटित करने के लिए कंपनी के बोर्ड की बैठक दो दिसंबर को होगी।
ल्युपिन - ल्युपिन ने अमेरिका में कोलेस्ट्रॉल दवा वापस मंगायी।
इलाहाबाद बैंक - बैंक ने 1 वर्षीय एमसीएलआर 8.30% से घटा कर 8.25% की। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख