शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने बढ़ायी ब्याज दर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने कई वर्गों में जमा राशि पर ब्याज दर में 1% का इजाफा किया है।

खबर है कि 1 करोड़ रुपये से अधि जमा राशि पर बैंक ने ब्याज दर 100 आधार अंक बढ़ा कर 5.25% कर दी, जो आज (30 नंवबर) से लागू हैं। 1 करोड़ रुपये से कम जमा राशि पर ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्टेट बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सभी अवधियों पर 50 आधार अंक अधिक ब्याज देता है।
दूसरी तरफ बाजार में कमजोरी के बीच स्टेट बैंक भी लाल रेखा के नीचे है। बीएसई में बैंक का शेयर 328.80 रुपये के मुकाबले 326.85 रुपये पर खुला है। पौने 11 बजे के आस-पास यह 3.90 रुपये या 1.19% की कमजोरी के साथ 324.90 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख