शेयर मंथन में खोजें

नेस्ले इंडिया (Nestle India) पर फिर लगा मैगी (Maggie) के कारण जुर्माना

प्रमुख खाद्य उत्पाद निर्माता नेस्ले इंडिया (Nestle India) पर मैगी (Maggie) के एक बार फिर लैब जाँच में फेल हो जाने के कारण 45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

लखनऊ में स्थित लैब में जाँच के दौरान मैगी के नमूने में तय सीमा से अधिक राख मिलने के बाद अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, शाहजहाँपुर (उत्तर प्रदेश) ने नेस्ले पर 45 लाख रुपये, इसके तीन वितरकों पर 15 लाख रुपये और 2 खुदरा विक्रेताओं पर 11 लाख रुपये का जुर्माना भरने को कहा है। हालाँकि खबर है कि नेस्ले ने मैगी को 100% सुरक्षित कहा है और साथ ही लैब में जाँचे गये नमूनों को 2015 के नमूनों में से बताया है। इससे पहले मई 2015 में भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने मैगी में तय सीमा से अधिक राख होने की बात कही थी, जिसके बाद मैगी पर प्रतिबंध भी लगाया गया था।
दूसरी तरफ नकारात्मक खबर के बावजूद नेस्ले के शेयर का रुख आज ऊपर की ओर है। बीएसई में कंपनी का शेयर 7,501.65 रुपये के मुकाबले 7,480.00 रुपये पर खुला, मगर लगातार ऊपर चढ़ा है। पौने 12 बजे के आस-पास यह 69.35 रुपये या 0.92% की बढ़ोतरी के साथ 7,571.00 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख