शेयर मंथन में खोजें

डीएलएफ (DLF) को इसलिए मिली निदेशक समूह की मंजूरी

भारत की सबसे बड़ी वाणिज्यिक रियल एस्टेट डेवलपर डीएलएफ (DLF) को अपने निदेशक समूह की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी के निदेशक समूह ने शुक्रवार को अपनी बैठक में क्यूआईपी इश्यू के माध्यम से 3,500 करोड़ रुपये जुटाने और पूँजी निवेश योजना को सहमति दे दी। दरअसल डीएलएफ ने अपने 27,000 करोड़ रुपये के ऋण (सितंबर 2017 की समाप्ति पर) को 14,000 करोड़ रुपये तक घटाने की योजना बनायी है और क्यूआईपी इसी का हिस्सा है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में डीएलएफ का शेयर 6.70 रुपये या 2.87% की कमजोरी के साथ 226.40 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 237.30 रुपये और निचला स्तर 101.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख