शेयर मंथन में खोजें

एस्ट्रल पॉली टेक्निक (Astral Poly Technik) बढ़ायेगी साझे उद्यम में हिस्सेदारी

शुक्रवार को एस्ट्रल पॉली टेक्निक (Astral Poly Technik) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में निदेशक समूह ने संयुक्त उद्यम कंपनी एस्ट्रल पाइप्स, केन्या में हिस्सेदारी बढ़ाने को मंजूरी दे दी। कंपनी एस्ट्रल पाइप्स के मौजूदा शेयरधारकों से शेयर खरीद कर कंपनी में अपनी शेयरधारिता 37.5% से 50% तक बढ़ायेगी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में एस्ट्रल पॉली टेक्निक का शेयर 1.00 रुपये या 0.12% की गिरावट के साथ 840.25 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 852.00 रुपये और निचला स्तर 368.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख