शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने मिलाया जापानी कंपनी से हाथ

प्रमुख भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने प्रगतिशील अर्धचालक समाधानों की मुख्य आपूर्तिकर्ता रेनेसस इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ करार किया है।

करार के तहत रेनेसस, महिंद्रा रेसिंग फॉर्मुला-ई टीम की औपचारिक तकनीकी साझेदार होगी। इसके अलावा दोनों कंपनियाँ ई-वाहनों के विकास और उत्पादन में भी मिलकर कार्य करेंगी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 1.25 रुपये या 0.09% की मामूली कमजोरी के साथ 1,409.25 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,459.50 रुपये और निचला स्तर 1,141.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख