शेयर मंथन में खोजें

सलिल पारेख (Salil Parekh) होंगे इन्फोसिस (Infosys) के अगले सीईओ और एमडी

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने सलिल पारेख (Salil Parekh) को कंपनी का अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है।

वर्तमान में फ्रांसीसी आईटी कंपनी कैपजेमिनी (Capgemini) में समूह प्रबंधक बोर्ड के सदस्य सलिल पारेख इन्फोसिस में 02 जनवरी 2018 से अपना पद संभालेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने 2 महीनों से चल रही प्रबंधक की खोज पर भी रोक लगा दी है। पारेख ने कॉर्नेल विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर साइंस और मैकेनेकिल इंजीनियरिंग में मास्टर्स ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्रियाँ प्राप्त की हैं। साथ ही उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल की है। सलिल पारेख इन्फोसिस में यूबी प्रवीण राव की जगह लेंगे, जिन्होंने विशाल सिक्का के बाद कंपनी में अंतरिम सीईओ और एमडी के रूप में पद संभाला था।
उधर शुक्रवार को बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 16.45 रुपये या 1.69% की कमजोरी के साथ 958.50 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,045.00 रुपये और निचला स्तर 861.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख