शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : डीएलएफ, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, डॉ रेड्डीज, विप्रो और इन्फोसिस

खबरों के कारण जिन शेयरों पर आज नजर रहेगी उनमें डीएलएफ, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, डॉ रेड्डीज, विप्रो और इन्फोसिस शामिल हैं।

डीएलएफ - कंपनी के प्रमोटर 11,250 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।
ट्रांसफॉर्मर्स ऐंड रेक्टिफायर्स - कंपनी को 127 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।
अल्फाजियो - अल्फाजियो को ओएनजीसी से करीब 154.77 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।
मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स - मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स ने गैर-प्रमोटरों को 37 रुपये प्रति के भाव पर 1.9 करोड़ शेयर जारी किये।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी - जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने 208 मेगावाट के ऊर्जा खरीद करार प्राप्त किये।
डॉ रेड्डीज - कंपनी को हैदराबाद में स्थित अपने मियापुर संयंत्र के लिए ईआईआर मिली है।
विप्रो - अमेरिकी कंपनी नेशनल ग्रिड यूएस ने एक अमेरिकी अदालत में विप्रो के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।
देना बैंक - बैंक ने कुछ अवधियों के लिए एमसीएलआर में 5-15 आधार अंकों की कटौती की है।
इन्फोसिस - इन्फोसिस ने सलिल पारेख को नया सीईओ और एमडी नियुक्त किया है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख