शेयर मंथन में खोजें

सलिल पारेख (Salil Parekh) की नियुक्ति से इन्फोसिस (Infosys) का शेयर मजबूत

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) द्वारा सलिल पारेख (Salil Parekh) को अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किये जाने से कंपनी के शेयर भाव में मजबूती आयी है।

आज इन्फोसिस के शेयर में करीब 2.50% बढ़त चल रही है। इस समय फ्रांसीसी आईटी कंपनी कैपजेमिनी (Capgemini) से जुड़े हुए सलिल पारेख इन्फोसिस में 02 जनवरी 2018 से अपना पद संभालेंगे। सलिल पारेख इन्फोसिस में यूबी प्रवीण राव की जगह लेंगे, जिन्होंने विशाल सिक्का के बाद कंपनी में अंतरिम सीईओ और एमडी के रूप में पद संभाला था।
बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 958.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 983.00 रुपये पर खुला है। सुबह पौने 10 बजे के आस-पास यह 23.50 रुपये या 2.45% की मजबूती के साथ 982.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख