शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने खरीदी जगरनॉट बुक्स में हिस्सेदारी

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने जगरनॉट बुक्स (Juggernaut Books) में हिस्सेदारी खरीदी है।

जगरनॉट बुक्स अव्यवसायी/शौकियाई लेखों के प्रस्तुत करने और उच्च गुणवत्ता, सस्ती पुस्तकें खोजने और पढ़ने के लिए लोकप्रिय डिजिटल मंच है। एयरटेल द्वारा यह निवेश एक खुला सामग्री पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने और अपने ग्राहकों को विश्व स्तर की डिजिटल सामग्री लाने के लिए किया गया है। इससे जगरनॉट भी सामग्री अधिग्रहण और डिजिटल मार्केटिंग का दायरा बढ़ा पायेगी।
उधर बीएसई में आज भारती एयरटेल ने 483.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हरे निशान में 485.30 रुपये पर शुरुआत की। सुबह पौने 10 बजे के आस-पास यह 491.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 1 बजे भारती एयरटेल के शेयरों में 6.40 रुपये या 1.32% की मजबूती के साथ 489.65 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख