शेयर मंथन में खोजें

फोर्स मोटर्स (Force Motors) की नवंबर बिक्री में 4% इजाफा

साल दर साल आधार पर फोर्स मोटर्स (Force Motors) की नवंबर बिक्री में 4% की बढ़त दर्ज की गयी है।

नवंबर 2016 में बेची गयी 1,622 इकाइयों के मुकाबले 2017 के समान महीने में फोर्स मोटर्स ने 1,687 इकाइयाँ बेचीं। इनमें निर्यात, जो कंपनी की कुल बिक्री का महज 3% है, 30 इकाइयों से 73% बढ़ कर 52 इकाई रहा। हालाँकि बिक्री में बढ़त का कंपनी के शेयर पर कोई असर नहीं दिख रहा है।
बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर 3,256.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 3,262.00 रुपये पर खुला है। बाजार में गिरावट के बीच करीब साढ़े 11 बजे फोर्स मोटर्स 73.80 रुपये या 2.27% की कमजोरी के साथ 3,182.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख