शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी ने किया नये संयंत्र का शुभारंभ

टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्युएबल एनर्जी ने कर्नाटक में एक नया संयंत्र शुरू किया है।

भारत की अग्रणी रिन्युएबल एनर्जी कंपनी ने पावागड सोलर पार्क में अपने 100 मेगावाट क्षमता (50 मेगावाट के 2) का सौर संयंत्र शुरू किया, जिसके लिए कंपनी को मई 2016 में नेशनल सोलर मिशन फेज-2 बेच-2 चरण-1 के तहत ठेका मिला था। इसके साथ ही टाटा पावर रिन्युएबल की कुल स्थापित संचालित क्षमता 1,614 मेगावाट हो गयी है।
बीएसई में टाटा पावर का शेयर शुक्रवार के 91.25 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज हल्की कमजोरी के साथ 90.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 88.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में यह 0.25 रुपये या 0.27% की कमजोरी के साथ 91.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख