शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने किया मिलिकॉम (Millicom) के साथ नया समझौता

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार और मीडिया कंपनी मिलिकॉम इंटरनेशनल के साथ समझौता किया है।

करार के तहत एय़रटेल की सहायक कंपनी एयरटेल रवांडा मिलिकॉम की सहायक कंपनी टिगो रवांडा की 100% हिस्सेदारी अधिग्रहित करेगी। इस खरीदारी सौदे से एयरटेल रवांडा में दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता बन जायेगी। एयरटेल ने इससे पहले भी घाना में संयुक्त उद्यम कंपनी स्थापित करने के लिए मिलिकॉम से हाथ मिलाया था। इसके बाद बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 526.15 रुपये के पिछले भाव के मुकाबले आज 526.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 3.60 रुपये या 0.68% की कमजोरी के साथ 522.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख