शेयर मंथन में खोजें

कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम (Confidence Petroleum) ने शुरू किये दो नये वितरण स्टेशन

कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम (Confidence Petroleum) ने तमिलनाडु में दो नये एलपीजी वितरण स्टेशनों का शुभारंभ किया है।

ये एलपीजी वितरण स्टेशन राज्य के डिंडीगुल, सर्वेक्षण संख्या 184 और तिरुचिरापल्ली, सर्वेक्षण संख्या 11/4एक्यू3 में स्थित हैं। इसके साथ ही पूरे भारत में कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम के कुल एलपीजी वितरण स्टेशनों की संख्या 114 हो गयी है। इस खबर का कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम के शेयर पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
बीएसई में कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम का शेयर 31.20 रुपये के पिछले भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 31.65 रुपये के स्तर पर खुला और 33.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 12.50 बजे कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम के शेयरों में 1.20 रुपये या 3.85% की मजबूती के साथ 32.40 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख