शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) बढ़ायेगी कलिंगनगर संयंत्र की क्षमता

टाटा स्टील (Tata Steel) अपने कलिंगनगर संयंत्र की क्षमता वार्षिक 30 लाख टन से 80 लाख टन तक बढ़ायेगी।

मंगलवार को हुई टाटा स्टील के निदेशक समूह की बैठक में 23,500 करोड़ रुपये की इस परियोजना को मंजूरी दी गयी। कंपनी ने कलिंगनगर संयंत्र की क्षमता बढ़ाने के कार्य को 48 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिसके बाद टाटा स्टील कुल वार्षिक क्षमता 1.8 करोड़ टन हो जायेगी। उधर बीएसई में टाटा स्टील का शेयर मंगलवार के 710.30 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 718.00 रुपये पर खुला है। सुबह 9.20 बजे यह 5.10 रुपये या 0.72% की कमजोरी के साथ 705.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख