शेयर मंथन में खोजें

कमिंस इंडिया (Cummins India) के शेयर में जोरदार उछाल

कमिंस इंडिया (Cummins India) के शेयर में आज 5% से अधिक की बढ़त चल रही है।

खबर है कि कमिंस इडिया किर्लोस्कर ऑयल इंजंस को 50 करोड़ डॉलर में खऱीदने के लिए वार्ता कर रही है। इंजन और बिजली उत्पादन उत्पादों की दुनिया की सबसे बड़ी निर्माताओं में से एक कमिंस इंडिया खऱीदारी सौदे के लिए बातचीत अपनी एक सहायक कंपनी के जरिये कर रही है। इससे पहले दिसंबर महीने की शुरुआत में खबर आयी थी कि किर्लोस्कर ग्रुप डीजल जनरेटर सेट व्यापार से बाहर निकलने के लिए बात कर रहा है।
उधर बीएसई में कमिंस इंडिया का शेयर 877.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली बढ़त 878.85 रुपये पर खुला और 925.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। पौने 12 बजे के करीब कमिंस इंडिया का शेयर 45.10 रुपये या 5.14% की मजबूती के साथ 922.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख