शेयर मंथन में खोजें

गेल (GAIL) ने छुआ सर्वकालिक उच्चतम स्तर

गेल (GAIL) का शेयर आज अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुँचा।

दरअसल खबर है कि एक पूर्ण एकीकृत ऊर्जा व्यापार बनने के लिए इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ने गेल को खऱीदने के लिए दिलचस्पी दिखायी है। दोनों कंपनियों ने गेल के ट्रांसपोर्टशन और विपणन व्यापार को खऱीदने की अपनी रूचि के संदर्भ में पेट्रोलिम मंत्रालय को भी जानकारी दे दी है। हालाँकि गेल का मानना है कि गैस उत्पादन कंपनी ओएनजीसी के साथ विलय ज्यादा उपयुक्त रहेगा।
उधर बीएसई में गेल का शेयर 502.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 506.10 रुपये पर खुला और 513.70 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। पौने 1 बजे के करीब गेल के शेयरों में 4.35 रुपये या 0.86% की तेजी के साथ 507.25 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। वहीं भारत पेट्रोलियम में 0.12%, ओएनजीसी में 0.31% और इंडियन ऑयल में 0.20% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख