शेयर मंथन में खोजें

इस कारण 7% से अधिक उछला डोलफिन ऑफशोर (Dolphin Offshore) का शेयर

डोलफिन ऑफशोर (Dolphin Offshore) के शेयर भाव में जबरदस्त बढ़त हुई है।

कंपनी के शेयर भाव में इजाफा इसे सरकारी कंपनी ओएनजीसी (ONGC) से पश्चिमी अपतटीय प्लेटफार्म नवीकरण परियोजना के लिए 273.13 करोड़ रुपये का ठेका मिलने के कारण हुआ।
उधर बीएसई में डोलफिन ऑफशोर का शेयर 117.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज जोरदार बढ़त के साथ 128.00 रुपये पर खुला। 1.30 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 8.70 रुपये या 7.44% की तेजी के साथ 125.70 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। वहीं ओएनजीसी के शेयर में 0.39% की बढ़ोतरी है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख