शेयर मंथन में खोजें

अतुल ऑटो (Atul Auto) की दिसंबर बिक्री में 13.07% की वृद्धि

राजकोट, गुजरात में स्थित प्रमुख तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी अतुल ऑटो (Atul Auto) की दिसंबर बिक्री में 13.07% का इजाफा हुआ है।

कंपनी ने दिसंबर 2016 में 2,556 वाहनों के मुकाबले दिसंबर 2017 में 2,890 वाहन बेचे। वहीं चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर अवधि की बात करें तो कंपनी ने 31,120 वाहन बेचे, जो कि 2016 की समान अवधि में बिके 30,410 वाहनों की तुलना में 2.33% अधिक हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में अतुल ऑटो के शेयर ने 457.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हरे निशान में 465.00 रुपये के भाव पर शुरुआत की, जो कि आज इसका उच्चतम स्तर भी रहा। इसके बाद कारोबार के अंत में अतुल ऑटो 2.40 रुपये या 0.52% की मजबूती के साथ 459.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (01 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख