शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की दिसंबर बिक्री में 39% बढ़ोतरी

प्रमुख दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर (TVS Motor) की दिसंबर बिक्री में 39% की बढ़ोतरी हुई है।

दिसंबर 2016 में बेचे गये 1,84,944 वाहनों के मुकाबले दिसंबर 2017 में टीवीएस मोटर ने 2,56,909 वाहन बेचे। इनमें कंपनी के दोपहिया वाहनों की बिक्री 1,79,551 इकाई से 37.9% अधिक 2,47,630 इकाई, कुल निर्यात 30,694 इकाई के मुकाबले 55.8% ज्यादा 47,818 इकाई और तिपहिया वाहनों की बिक्री 5,393 इकाई से 72.1% बढ़ कर 9,279 इकाई रही।
दूसरी तरफ बीएसई में टीवीएस मोटर के शेयर ने 771.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज लाल निशान में 764.00 रुपये के भाव पर शुरुआत की और कारोबार के दौरान 776.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद कारोबार के अंत में टीवीएस मोटर 4.95 रुपये या 0.64% की कमजोरी के साथ 766.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। (01 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख