शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की दिसंबर बिक्री में 52% इजाफा

कार, बस, रक्षा वाहनों आदि की प्रमुख निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स (Tata Motors) की दिसंबर बिक्री में साल दर साल आधार पर 52% की बढ़त हुई है।

कंपनी ने दिसंबर 2016 में 35,825 वाणिज्यिक औऱ यात्री वाहनों के मुकाबले 2017 के अंतिम महीने में इन दोनों श्रेणियों में कुल 54,627 वाहन बेचे। इनमें कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 62%, वाणिज्यिक यात्री वाहकों में 19% और बाकी श्रेणियों में 45 से 85% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बिक्री के बेहतर नतीजों से टाटा मोटर्स का शेयर भी मजबूत हुआ है।
उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 425.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़त के साथ 429.70 रुपये पर खुला, मगर 422.10 रुपये तक फिसल गया। 10.10 बजे के करीब इसमें मजबूती आनी शुरू हुई है। करीब सवा 12 बजे टाटा मोटर्स के शेयरों में 12.00 रुपये या 2.82% की मजबूती के साथ 437.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख