शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) कर रही है मेथनॉल का परीक्षण

सरकारी खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) मेथनॉल (Methanol) और अन्य रसायनों के संभावित उत्पादन का परीक्षण कर रही है।

खबरों के अनुसार यह जानकारी लोकसभा में कोयला मंत्री पीयुष गोयल ने एक लिखित जवाब में दी है। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया जैव-ईंधन के वैकल्पिक उपयोगों की जाँच कर रही है। कंपनी ने गेल, राष्ट्रीय केमिकल, फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन (एफसीआईएल) के साथ एफसीआईएल की तालचेर (ओडिशा) में स्थित एक निष्क्रिय इकाई में कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की स्थापना के लिए एक संयुक्त उद्यम बनाया है। इस खबर का कोल इंडिया के शेयर पर भी सकारात्मक असर पड़ा है।
बीएसई में कोल इंडिया का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 272.30 रुपये पर खुला। सपाट शुरुआत के बाद इसका रुख ऊपरी की ओर है। करीब 12.10 बजे इसका शेयर 5.50 रुपये या 2.02% की मजबूती के साथ 277.80 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख