शेयर मंथन में खोजें

एनआईआईटी (NIIT) ने किया ईगल इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट (EII) का अधिग्रहण

कौशल और प्रतिभा विकास फर्म एनआईआईटी (NIIT) ने अपनी सहायक कंपनी एनआईआईटी (यूएसए) के जरिये ईगल इंटरनशनल इंस्टीट्यूट (EII) का अधिग्रहण कर लिया है।

कंपनी ने यह खरीदारी सौदा 51.39 करोड़ रुपये में किया है। बता दें कि ईगल प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण और कार्य प्रक्रिया परामर्श प्रदाता कंपनी है, जिसके अधिग्रहण से एनआईआईटी को वैश्विक रोलआउट के लिए ट्रैनिंग क्षमता का विस्तार करने में मदद मिलेगी।
बीएसई में एनआईआईटी का शेयर 108.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 108.75 रुपये पर खुला। 109.65 रुपये का ऊपीर स्तर छूने के बाद करीब 2 बजे एनआईआईटी के शेयरों में 0.45 रुपये या 0.42% की कमजोरी के साथ 107.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख