शेयर मंथन में खोजें

इंडियन बैंक (Indian Bank) ने किया एफसीएनआरबी जमाओं के लिए दरों में संशोधन

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक (Indian Bank) ने तत्काल प्रभाव से एफसीएनआरबी (विदेशी मुद्रा गैर-निवासी बैंकिंग) सावधि जमा पर ब्याज दरों में संशोधन किया है।

बैंक ने यूएस डॉलर में 1 से 2 साल के लिए 2.77% से बढ़ा कर 2.89%, 2 से 3 साल के लिए 2.92% से बढ़ा कर 3.08%, 3 से 4 साल के लिए 3.08% से बढ़ा कर 3.22%, 4 से 5 साल के लिए 3.15% से बढ़ा कर 3.25% और 5 साल तक के लिए 3.20% से बढ़ा कर 3.29% ब्याज कर दी है।
उधर बीएसई में इंडियन बैंक का शेयर 373.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 374.00 रुपये पर खुला और 383.65 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 3 बजे बैंक के शेयरों में 5.00 रुपये या 1.34% की मजबूती के साथ 378.55 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख