शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) नहीं करेगी ब्याज का भुगतान

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने अपने ऋण पुनर्गठन कार्यक्रम के पूरा होने से पहले गैर-परीवर्तनीय डिबेंचरों पर ब्याज का भुगतान करने से इंकार कर दिया है।

दरअसल हाल में कंपनी का रिलायंस जियो के साथ स्पेक्ट्रम, टावर, ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क और अन्य वायरलेस संपत्तियों की बिकवाली के लिए सौदा हुआ है, जिससे प्राप्त धन से यह डिबेचरों सहित अपना कर्ज घटायेगी। इसी कारण कंपनी ने ब्याज न देने का निर्णय लिया है। रिलायंस जियो और रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपने सौदे का मूल्य जाहिर नहीं किया है, मगर जानकार 24,000-25,000 करोड़ रुपये की लेन-देन का अनुमान लगा रहे हैं।
उधर बीएसई में शुक्रवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 0.70 रुपये या 2.10% की तेजी के साथ 34.05 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 41.77 रुपये और निचला स्तर 9.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख