शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई को मिले कार्य

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन को कुल 2,265 करोड़ रुपये के तीन ठेके मिले हैं।

कंपनी के परिवहन अवसंरचना और जल एवं प्रवाह उपचार व्यवसाय को संयुक्त रूप से ये कार्य आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण से प्राप्त हुए हैं। उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,314.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,312.00 रुपये पर खुला है। 11 बजे के आस-पास यह 11.45 रुपये या 0.87% की बढ़त के साथ 1,325.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख