शेयर मंथन में खोजें

आरती ड्रग्स (Aarti Drugs) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आरती ड्रग्स (Aarti Drugs) ने 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ है।

दरअसल कंपनी ने 875 रुपये के प्रति के भाव पर 2.7 लाख शेयरों को वापस खऱीदने (बायबैक) का निर्णय लिया है। शेयरों की वापस खऱीद के लिए 19 जनवरी को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया गया है। बायबैक की खबर से आरती ड्रग्स के शेयर में तेजी दिख रही है। बीएसई में कंपनी का शेयर 732.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 766.25 रुपये पर शुरुआत के बाद 784.80 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 11 बजे यह 35.90 रुपये या 4.90% मजबूती के साथ 767.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख