शेयर मंथन में खोजें

दीप इंडस्ट्रीज (Deep Industries) ने दुबई में स्थापित की सहायक कंपनी

दीप इंडस्ट्रीज (Deep Industries) ने दुबई में एक नयी सहायक कंपनी, दीप इंटरनेशनल डीएमसीसी (Deep International DMCC), शुरू की है।

दीप इंडस्ट्रीज ने 07 जनवरी को कंपनी के शुभारभ के बाद कल कारोबारी सत्र समाप्त होने पर इसकी घोषणा की। दीप इंडस्ट्रीज तेल-गैस उत्पादन का व्यापार करती है। उधर इस खबर से कंपनी के सेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में दीप इंडस्ट्रीज के शेयर ने 227.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 232.70 रुपये पर शुरुआत की है। करीब सवा बजे यह मजबूत स्थिति में 2.30 रुपये या 1.01% की बढ़त के साथ 229.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख