शेयर मंथन में खोजें

आईडीएफसी (IDFC) को मिला बैंकिंग सेवा लाइसेंस, शेयर 6% तक चढ़ा

देश की प्रमुख फाइनेंस कंपनियों में से एक आईडीएफसी (IDFC) अब बैंकिंग सेवा शुरू करने के करीब आ गयी है।

आईडीएफसी बैंक लिमिटेड (IDFC Bank Ltd.) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से बैंकिंग सेवा शुरू करने का लाइसेंस मिल गया है। रिजर्व बैंक ने पिछले साल अप्रैल में 25 आवेदकों में से आईडीएफसी और बंधन फाइनेंशियल को बैंकिंग लाइसेंस देने के लिए चुना था। आईडीएफसी की योजना करीब 600 बैंक शाखाओं और 250 एटीएम के साथ बैंकिंग व्यवसाय शुरू करने की है। इसके अतिरिक्त यह बैंक ग्रामीण व्यवसाय, ऑटो लोन, रिटेल, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस आदि व्यवसाय भी करेगा। उम्मीद की जा रही है कि आईडीएफसी बैं‍क इस साल के अंत तक काम शुरू कर सकता है। कंपनी ने कर्मचारियों की भर्ती शुरू कर दी है और बैंक शाखा के लिए शहरों में जगह लेनी भी शुरू कर दी है।
आज इस खबर से कंपनी के शेयर में अच्छी बढ़त देखी गयी। पिछले बंद भाव 153.35 रुपये की तुलना में आज यह 163.5 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ गया, जहाँ यह 6.2% ऊपर था। हालाँकि बाद में इसकी बढ़त थोड़ी हल्की पड़ी और अंत में यह 3.95 रुपये या 2.58% की बढ़त के साथ 157.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख