शेयर मंथन में खोजें

हैवेल्स इंडिया (Havells India) के नतीजों से निराशा, शेयर टूटा

हैवेल्स इंडिया (Havells India) ने साल 2015-16 की पहली तिमाही में 107.37 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में हासिल 107.27 करोड़ रुपये के लगभग बराबर ही है। वहीं इसकी कंसोलिडेटेड आमदनी 1974.1 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही से 7% कम है। कंपनी ने ये नतीजे सप्ताहांत के दौरान शनिवार को ही सामने रखे थे। ये बाजार के अनुमानों से कमजोर रहे हैं, लिहाजा आज सुबह बाजार खुलते ही इसके शेयर भाव पर नकारात्मक असर दिखा।
बीएसई में पिछले बंद भाव 298 रुपये की तुलना में आज यह 290.40 रुपये पर खुला और शुरुआती घंटे में ही 278.20 रुपये तक फिसल गया। इसके बाद यह लगातार कमजोर ही बना रहा। अंत में यह 14.80 रुपये या 4.97% की गिरावट के साथ 283.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख