शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस (Reliance), आईसीआईसीआई (ICICI) ने चढ़ाया सेंसेक्स (Sensex) को

आज सेंसेक्स (Sensex) की बढ़त में सबसे ज्यादा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और टीसीएस (TCS) का रहा।

सेंसेक्स को रिलायंस इंडस्ट्रीज से 58 अंक, आईसीआईसीआई बैंक से 22 अंक और टीसीएस से 21 अंक की बढ़त हासिल हुई। इसके अलावा टाटा मोटर्स ने 18 अंक और भारती एयरटेल ने भी 14 अंक का योगदान किया। सेंसेक्स के 13 शेयर आज फायदे में रहे, जबकि 17 शेयर घाटे में रहे। एचडीएफसी के शेयर ने 23 अंक की चपत लगायी।
सेंसेक्स के इन शेयरों का अपना नफा देखें, तो सबसे ज्यादा फायदे में टाटा मोटर्स का शेयर रहा। यह 42.05 रुपये यानी 3.93% की तेजी के साथ 1110.85 रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज को 2.88%, डीएलएफ को 2.85%, भारती एयरटेल को 2.75%, टीसीएस को 2.48%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को 2.18%, हिंदुस्तान यूनिलीवर को 2.14%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज को 2.12% और विप्रो को 2.03% का फायदा हुआ। आईसीआईसीआई बैंक में 1.54%, जयप्रकाश एसोसिएट्स में 1.44% और जिंदल स्टील में 1.16% की तेजी रही। ओएनजीसी में 0.57% की बढ़त रही। दूसरी ओर, हीरो होंडा को 5.27%, बीएचईएल को 2.69%, एनटीपीसी को 2.65%, बजाज ऑटो को 2.30%, एचडीएफसी को 2.22%, मारुति सुजुकी को 2.02%, सिप्ला को 1.89%, टाटा पावर को 1.16%, रिलायंस कम्युनिकेशंस को 1.10% और एचडीएफसी को 1.08% का घाटा सहना पड़ा। एसबीआई में 0.86%, टाटा स्टील में 0.83%, लार्सन एंड टुब्रो में 0.65%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.55%, रिलायंस इन्फ्रा में 0.52% और आईटीसी में 0.28% की गिरावट रही। इन्फोसिस 0.02% की गिरावट के साथ सपाट रहा। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख