शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार रहा मिला-जुला

मिस्र की चिंताओं के बीच अमेरिकी शेयर बाजार कल एक सीमित दायरे में रहते हुए मिला-जुला रहा।

मिस्र में हुस्नी मुबारक सरकार के विरोधियों और सर्मथकों के बीच हिंसक झड़पों से उभरी चिंताओं से अमेरिकी बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेजेज (Dow Jones Industrial Averages) और नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) तो थोड़ी देर बाद हरे निशान में आ गये। लेकिन एसएंडपी 500 (S&P 500) पूरे दिन लाल निशान में रहा।
डॉव जोस में 2 अंक यानी  0.02% की मामूली बढ़त रही और यह 12,042 पर आ गया। नैस्डैक में 2 अंक यानी 0.06% की हल्की कमजोरी रही और यह 2,750 पर आ गया। एसएंडपी 500 में 4 यानी 0.277% गिरावट रही और यह 1304 पर आ गया।
अमेरिकी निवेशकों की नजर शुक्रवार को जारी होने वाले रोजगार आँकड़ों पर है। शुक्रवार को जनवरी के रोजगार आँकड़े जारी किये जायेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी में निजी क्षेत्र में नौकरियाँ बढ़ी हैं।
कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी रही। नाइमेक्स (NYMEX) पर कच्चा तेल 19 सेंट की हल्की बढ़त के साथ 90.96 डॉलर प्रति बैरल का हो गया। कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 3.10 डॉलर की हल्की कमजोरी के साथ 1336.80 डॉलर प्रति औंस का हो गया। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख