शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस (Reliance), एलएंडटी (L&T) ने चढ़ाया सेंसेक्स (Sensex) को

आज सेंसेक्स (Sensex) की 358 अंक की बढ़त में सबसे ज्यादा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का रहा।

सेंसेक्स को रिलायंस इंडस्ट्रीज से 50 अंक, लार्सन एंड टुब्रो से 40 अंक और आईसीआईसीआई बैंक से 31 अंक की बढ़त हासिल हुई। इसके अलावा एसबीआई ने 28 अंक और भारती एयरटेल ने भी 28 अंक का योगदान किया। सेंसेक्स के 29 शेयर आज फायदे में रहे, जबकि केवल 1 शेयर घाटे में रहा। बजाज ऑटो के शेयर ने 1 अंक की चपत लगायी।
सेंसेक्स के इन शेयरों का अपना नफा देखें, तो सबसे ज्यादा फायदे में डीएलएफ का शेयर रहा। यह 16.85 रुपये यानी 7.42% की तेजी के साथ 243.95 रुपये पर आ गया। जयप्रकाश एसोसिएट्स को 6.06%, भारती एयरटेल को 5.12%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को 4.62%, टाटा मोटर्स को 4.08%, लार्सन एंड टुब्रो को 3.72%, हीरो होंडा को 3.55%, रिलायंस इन्फ्रा को 3.08%, एसबीआई को 3.08%, बीएचईएल को 2.59%, रिलायंस इंडस्ट्रीज को 2.40%, आईसीआईसीआई बैंक को 2.13% और एचडीएफसी बैंक को 2.12% का फायदा हुआ। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 1.93%, टाटा स्टील में 1.89%, सिप्ला में 1.43%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.31%, जिंदल स्टील में 1.25% और एचडीएफसी में 1.12% की तेजी रही। विप्रो में 0.99%, इन्फोसिस में 0.98%, एनटीपीसी में 0.97%, ओएनजीसी में 0.95%, रिलायंस कम्युनिकेशंस में 0.85%, टाटा पावर में 0.71%, आईटीसी में 0.50%, टीसीएस में 0.50%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.28% और मारुति सुजुकी में 0.25% की बढ़त रही। दूसरी ओर, बजाज ऑटो को 0.51% का घाटा सहना पड़ा। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख