शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख

बुधवार को अमेरिकी बाजार में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में हल्की बढ़त रही, जबकि नैस्डैक कंपोजिट और एसएंडपी 500 लाल निशान में रहे।

लगातार 7 दिनों की लगातार बढ़त के बाद अमेरिकी बाजार में कल मुनाफावसूली का दिन रहा और ज्यादातर क्षेत्रों के शेयरों में मुनाफावसूली का दबाव दिखा। हालाँकि डॉव जोंस  ज्यादातर समय कमजोर रहने के बाद अंत में 7 अंक ऊपर 12,240 पर बंद हुआ। इस तरह डॉव जोंस के लिए यह लगातार आठवीं बढ़त का दिन रहा। लेकिन नैस्डैक कंपोजिट 8 अंक यानी 0.29% फिसल कर 2789 पर आ गया। एसएंडपी 500 में 4 अंक यानी 0.28% की गिरावट आयी और यह 1321 पर बंद हुआ।
फेडरल रिजर्व के चेयरमैन बेन बर्नांके ने हाउस बजट कमिटी के सामने अपने बयान में कहा है कि पिछले कुछ महीनों से अर्थव्यवस्था में सुधार की गति बढ़ी है। लेकिन उनका मानना है कि जब तक बेरोजगारी की दर ऊँचे स्तरों पर कायम है, तब तक इस सुधार को लेकर आश्वस्त नहीं हुआ जा सकता है। अमेरिकी श्रम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी में बेरोजगारी दर 9% पर थी।  इस टिप्पणी से जानकारों को लगता हैकि फेडरल रिजर्व बांड खरीदने के विवादित कार्यक्रम को अभी जारी रखेगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत पिछले साल नवंबर में की गयी थी। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख