शेयर मंथन में खोजें

यूनिटेक (Unitech) के शेयर लुढ़के

नतीजों की खबर के बाद से शेयर बाजार में यूनिटेक लिमिटेड (Unitech Ltd) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 34.15 रुपये तक गिर गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 10:35 बजे कंपनी का शेयर भाव 4.14% की कमजोरी के साथ 34.70 रुपये पर है।
कारोबारी साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में यूनिटेक के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 37% की कमी आयी है। अक्टूबर-दिसंबर 2010 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 111.36 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 176.01 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की कुल आय में भी कमी आयी है। अक्टूबर-दिसंबर 2010 में कंपनी की कुल आय 677.89 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान अवधि में यह 788.32 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख