शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 11 अंक गिरा

सैंडी तूफान की वजह से दो दिन बंद रहने के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में दोबारा कारोबार हुआ।
साप्ताहिक आर्थिक आँकड़ों के जारी होने से पहले बाजार पर दबाव रहा। तूफान की वजह से कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजों में देरी से भी बाजार में अस्थिरता रही। 
कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 11 अंक यानी 0.08% गिर कर 13,097 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 11 अंक यानी 0.36% की कमजोरी के साथ 2977 पर रहा, जबकि एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 0.02% की मामूली बढ़त के साथ सपाट रहा और 1412 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का फरवरी वायदा भाव 0.12 डॉलर चढ़ कर 87.40 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का नवंबर फ्यूचर 0.80 डॉलर की मजबूती के साथ 1,718.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2012)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख