शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5645 पर, सेंसेक्स (Sensex) 56 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। 

सेंसेक्स (Sensex) 56 अंक यानी 0.30% की मजबूती के साथ 18,562 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 25 अंक यानी 0.45% की बढ़त के साथ 5645 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.89% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.85% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.75% की बढ़त रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्येरबल्स और ऑटो क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में सुस्ती छाई रही। इस दौरान सेंसेक्स 18,445 और निफ्टी 5602 पर दिन के निचले स्तरों पर रहे। कारोबार के तीसरे घंटे में बाजार ने बढ़त बनानी शुरू की। इस दौरान बाजार हरे निशान पर लौट आ गया। मजबूत यूरोपीय संकेतों से भी बाजार को फायदा पहुँचा। इसके बाद दिन-भर बाजार में बढ़त पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की मजबूती बढ़ी। सेंसेक्स 18,589 और निफ्टी 5650 दिन के उच्चतम स्तरों तक पहुँच गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को सबसे ज्यादा 5.57% का फायदा हुआ। ऑटो में 2.20%, रियल्टी में 1.79% और पावर में 1.02% की मजबूती रही। हेल्थकेयर में 0.88%, धातु में 0.81%, टीईसीके में 0.71%, कैपिटल गुड्स में 0.56%, बैंकिंग में 0.36%, पीएसयू में 0.27% और आईटी में 0.24% की बढ़त रही। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.86% की गिरावट रही। तेल-गैस में 0.28% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2012)    

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख