शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी (Nifty) 5700 के ऊपर बंद

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक उतार-चढ़ाव के बाद हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। 
निफ्टी (Nifty) 5700 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर रहा। 
सेंसेक्स (Sensex) 7 अंक यानी 0.04% की बढ़त के साथ 18,763 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 6 अंक यानी 0.11% की हल्की बढ़त के साथ 5704 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.46% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.26% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.10% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में एफएमसीजी और हेल्थकेयर क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
कमजोर एशियाई संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में लाल निशान पर कारोबार होता रहा। हालाँकि निफ्टी 5700 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की कमजोरी भी बढ़ती चली गयी। यूरोपीय बाजारों के कमजोरी पर खुलने से बाजार पर दबाव बढ़ा और यह दोबारा लाल निशान पर चला गया। दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट बढ़ी। सेंसेक्स 18,683 और निफ्टी 5679 पर दिन के निचले स्तरों पर रहे। इस दौरान निफ्टी 5700 के स्तर से फिसला। कारोबार के अंतिम घंटों में बाजार सँभल कर हरे निशान पर लौट आया। निफ्टी भी 5700 के स्तर को पार कर गया। इसके बाद बाजार में हरे निशान पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में हल्की बढ़त के साथ बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज एफएमसीजी में सबसे ज्यादा 1.08% की मजबूती रही। हेल्थकेयर में 0.37%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और बैंकिंग में 0.11%-0.11% की बढ़त रही। दूसरी ओर, पावर में 0.52% की गिरावट रही। धातु और ऑटो में 0.48%-0.48%, आईटी में 0.33%, टीईसीके में 0.25%, कैपिटल गुड्स में 0.23%, तेल-गैस में 0.21% और पीएसयू में 0.20% की कमजोरी रही। रियल्टी में 0.12% की हल्की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख