शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5686 पर, सेंसेक्स (Sensex) 163 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। 
निफ्टी (Nifty) 5700 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसला। 
सेंसेक्स (Sensex) 163 अंक यानी 0.86% की गिरावट के साथ 18,684 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 53 अंक यानी 0.91% की कमजोरी के साथ 5686 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.96% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.99% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.69% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में पीएसयू और रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
कमजोर एशियाई संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में हल्की मजबूती रही। इस दौरान सेंसेक्स 18,894 और निफ्टी 5752 तक दिन के उच्चतम स्तरों पर रहे। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार अपनी बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। इस दौरान निफ्टी 5700 के स्तर के नीचे चला गया। इसके बाद बाजार में लाल निशान पर ऊपर नीचे कारोबार होता रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट बढ़ी। यूरोपीय बाजारों के कमजोरी पर खुलने से बाजार पर दबाव बढ़ा और बाजार टूटता नजर आया। इस दौरान सेंसेक्स 18,656 और निफ्टी 5678 पर दिन के निचले स्तरों तक पहुँच गये। कारोबार के अंतिम घंटों में बाजार में गिरावट पर एक सीमित दायरे में ही कारोबार होता रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने निचले स्तरों के आसपास ही बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज पीएसयू को सबसे ज्यादा 1.70% का घाटा हुआ। रियल्टी में 1.64%, धातु में 1.49%, तेल-गैस में 1.33% और बैंकिंग में 1.20% की गिरावट रही। पावर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.99%-0.99%, कैपटिल गुड्स में 0.94%, टीईसीके में 0.81%, आईटी में 0.79%, हेल्थकेयर में 0.67%, ऑटो में 0.38% और एफएमसीजी में 0.19% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख