शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) रहा सपाट

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में हल्की मजबूती रही।
हालाँकि, बढ़ते वित्तीय घाटे (फिस्कल क्लिफ) की वजह से बाजार में अस्थिरता रही।
कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 4 अंक यानी 0.03% की बढ़त के साथ 12,815 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite)  9 अंक यानी 0.32% की बढ़त के साथ 3077 और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 2 अंक यानी 0.17% की हल्की बढ़त के साथ 1380 पर बंद हुआ।
पूरे हफ्ते की बात करें तो,  डॉव जोंस में 2.1% की गिरावट रही। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 2.6% और एसएंडपी 500 में 2.4% गिरावट दर्ज हुई। जून 2012 के बाद से यह एसएंडपी 500 सूचकांक का सबसे निचला साप्ताहिक स्तर रहा।
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का दिसंबर वायदा भाव 1.08 डॉलर चढ़ कर 86.17 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का दिसंबर फ्यूचर 4.70 डॉलर की मजबूती के साथ 1,730.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख