शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 185 अंक टूटा

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही।
अक्टूबर माह में अमेरिकी खुदरा बिक्री के निराशाजनक आँकड़ों से बाजार में अस्थिरता रही। वहीं, फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक में केंद्रीय बैंक द्वारा अगले वर्ष तक नये बांड खरीद कार्यक्रम शुरू करने की संभावना देखी जा रही है। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 185 अंक यानी 1.45% की गिरावट के साथ 12,571 पर रहा। नैस्डैक 37 अंक यानी 1.29% गिर कर 2847 पर और एसएंडपी 500 सूचकांक 19 अंक यानी 1.39% की कमजोरी के साथ 1356 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का दिसंबर वायदा भाव 0.03 डॉलर गिर कर 86.29 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का दिसंबर फ्यूचर 3.40 डॉलर की कमजोरी के साथ 1,726.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2012)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख