शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5631 पर, सेंसेक्स (Sensex) 147 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। 
सेंसेक्स (Sensex) 147 अंक यानी 0.79% की गिरावट के साथ 18,471 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 36 अंक यानी 0.63% की कमजोरी के साथ 5631 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.27% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.17% की कमजोरी और बीएसई स्मॉलकैप में 0.28% की मजबूती रही। आज के कारोबार में आईटी और धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
ठंडे एशियाई संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार में गिरावट बढ़ी। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी बढ़ती चली गयी। दोपहर के समय में बाजार में गिरावट पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। यूरोपीय बाजारों के कमजोरी पर खुलने से बाजार पर दबाव बढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 18,409 और निफ्टी 5604 पर दिन के निचले स्तरों तक चले गये। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की गिरावट में कमी आयी और यह अपने निम्नतम स्तरों से सँभला। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज आईटी को सबसे ज्यादा 1.79% का घाटा पहुँचा। धातु में 1.66%, एफएमसीजी में 1.30% की गिरावट रही। ऑटो में 0.88%, हेल्थरकेयर में 0.81%, तेल-गैस में 0.65%, पीएसयू में 0.60%, टीईसीके में 0.58%, कैपिटल गुड्स में 0.17% और बैंकिंग में 0.16% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, रियल्टी में 1.97%  और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.64% की मजबूती रही। पावर में 0.13% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख