शेयर मंथन में खोजें

तारा ज्वेलर्स (Tara Jewels) अच्छी लिस्टिंग के बाद कमजोर

मुंबई स्थित ज्वेलरी निर्माता और निर्यातक कंपनी तारा ज्वेलर्स (Tara Jewels) का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर 242 रुपये पर लिस्ट हुआ।
इसकी इश्यू कीमत 230 रुपये थी।
शुरुआती कारोबार में यह चढ़ कर 244.90 रुपये तक ऊपर चला गया। लेकिन अभी इसकी तेजी में कमी आयी है और यह लाल निशान पर चला गया। बीएसई में सुबह 11:26 बजे कंपनी का शेयर हल्की गिरावट के साथ 229.95 पर है।
यह आईपीओ 21 नवंबर 2012 से 23 नवंबर 2012 तक खुला था। कंपनी ने इस इश्यू में बोली लगाने के लिए 225-230 रुपये का दायरा तय किया था। कंपनी के आईपीओ के लिए 1.88 गुना आवेदन आये। इस आईपीआई के जरिये कंपनी ने करीब 179.5 करोड़ रुपये जुटाये हैं। इस आईपीओ के जरिये जुटायी गयी रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं के कार्यों और ऋण भुगतान में करेगी। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख